BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

अमेरिका में मरीन कॉर्प्स का अधिकारी 12 साल की लड़की के अपहरण में गिरफ्तार


वाशिंगटन। अमेरिका की मरीन कॉर्प्स के एक अधिकारी को एक 12 साल की लड़की का यौन शोषण के इरादे से अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मरीन कॉर्प्स अमेरिकी सशस्त्र बल की एक विशिष्ट शाखा है।

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने बयान में कहा कि मरीन कॉर्प्स का अधिकारी 24 वर्षीय विलियम रिचर्ड रॉय उत्तरी कैरोलिना के लेज्यून कैंप में तैनात था। वह पिछले हफ्ते शिकागो गया। वहां पार्क में पीड़ित लड़की से मिला और फिर उसे होटल में ले गया। उसे रात भर होटल में रखा। इसके बाद विलियम रिचर्ज उत्तरी कैरोलिना के डरहम जाने वाली बस में सवार हो गया।

एफबीआई के बयान के अनुसार लड़की की दादी ने पिछले शुक्रवार को पीड़ित के लापता होने की प्रथम सूचना दी। एफबीआई ने कहा कि रॉय को रविवार को डरहम पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की मिल गई है। इस अधिकारी पर तीन आरोप हैं, जिनमें एक नाबालिग को अवैध यौन कृत्य के लिए राज्य की सीमा पार ले जाना और बहलाना-फुसलाना शामिल है। अमेरिकी मरीन कॉर्प्स ने अपने अधिकारी की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करने से फिलहाल इनकार कर दिया।