BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

के. एन. बख्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति, 24 अक्टूबर तक आवेदन का मौका


गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के बेंगाबाद स्थित के. एन. बख्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में असिस्टेंट प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कॉलेज की ओर से जारी सूचना के अनुसार, योग्य अभ्यर्थियों के चयन के लिए वॉक-इन इंटरव्यू की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इंटरव्यू की तिथि अभ्यर्थियों को बाद में फोन या ईमेल के माध्यम से बताई जाएगी।

कॉलेज में पर्सपेक्टिव इन एजुकेशन के एक, साइंस के दो, सोशल साइंस के एक, फाइन आर्ट के एक और परफॉर्मिंग (म्यूजिक) के एक पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता एनसीटीई के नियमों एवं विनियमों, 2014 तथा 29 मई 2017 की संबंधित अधिसूचना के अनुसार होनी चाहिए।

इच्छुक उम्मीदवारों को अपना पूरा बायोडाटा, संबंधित शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियों के साथ कॉलेज कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन ईमेल के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

अभ्यर्थी अपना आवेदन knbcoe@yahoo.com पर ईमेल कर सकते हैं या स्पीड पोस्ट के माध्यम से सचिव, के. एन. बख्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, करमाटांड़, बेंगाबाद, जिला गिरिडीह, झारखंड – 815312 के पते पर भेज सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट www.knbcollegeofeducation.org पर जा सकते हैं। कॉलेज की ओर से जारी सूचना के अनुसार, चयन प्रक्रिया से संबंधित इंटरव्यू की तिथि योग्य अभ्यर्थियों को अलग से सूचित की जाएगी।