भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय एवं ऊर्जा दक्षता ब्यूरो की ओर से ‘ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में ऊर्जा बचत, ऊर्जा दक्षता और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रतियोगिता को दो समूहों में बांटा गया है। समूह ‘क’ में कक्षा 5वीं, 6वीं और 7वीं तथा समूह ‘ख’ में कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। चित्रकला के लिए मुख्य विषय ‘स्कूल और घर में ऊर्जा बचाएं’ तथा ‘ऊर्जा संरक्षण ही ऊर्जा सुरक्षा की कुंजी है’ निर्धारित किए गए हैं। राज्य/केंद्रशासित प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में प्रत्येक समूह के प्रथम विजेता को ₹50,000 और स्वर्ण पदक, द्वितीय विजेता को ₹30,000 और रजत पदक तथा तृतीय विजेता को ₹20,000 और कांस्य पदक प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक समूह में 10 विद्यार्थियों को ₹7,500 के प्रशंसा पुरस्कार दिए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक समूह के प्रथम विजेता को ₹1 लाख, लैपटॉप और स्वर्ण पदक, द्वितीय विजेता को ₹50,000, लैपटॉप और रजत पदक तथा तृतीय विजेता को ₹30,000, लैपटॉप और कांस्य पदक दिया जाएगा। इसके अलावा 10 प्रशंसा पुरस्कार विजेताओं को ₹15,000 और टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्रीय विजेताओं को भारत में अध्ययन एवं भ्रमण का अवसर भी दिया जाएगा। चित्रकला प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा सुरक्षा का संदेश देने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तर पर पुरस्कार
राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा बड़ा पुरस्कार







