पुलिस ने उन्हें कूचबिहार के गुड़ियाहाटी नंबर दो ग्राम पंचायत इलाके से हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोपहर को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब्दुल कादेर के खिलाफ चुनाव से पहले विपक्षी दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमला, घरों में तोड़फोड़, लूटपाट और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं। इन्हीं आरोपों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में कूचबिहार में यह दूसरी घटना है, जब तृणमूल के ब्लॉक स्तर के नेता को गिरफ्तार किया गया है।
कूचबिहार, 18 मई|
कूचबिहार में एक प्रभावशाली तृणमूल नेता की गिरफ्तारी से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के कूचबिहार एक बी ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल कादेर को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।






