BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

नीतीश कुमार से मिले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नदियों से गाद निकालने की योजना से मिलेगी बाढ़ में राहत


माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा वर्षों से उठाई जा रही गाद नीति की मांग को केन्द्र सरकार द्वारा साकार करने की पहल के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नदियों से लगभग 4 लाख क्यूबिक मीटर गाद निकालने के लिए भारत सरकार के साथ MoU पर कल नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए हैं। इससे बाढ़ एवं खेतों में मिट्टी कटाव की समस्या से राहत मिलेगी।