माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में ई-कैबिनेट व्यवस्था लागू करने एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ई-कैबिनेट व्यवस्था के तहत फाइलों का संचालन पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगा तथा एआई (AI) तकनीक का भी उपयोग किया जाएगा। इससे सरकारी निर्णय प्रक्रिया अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ई-कैबिनेट व्यवस्था कागज रहित प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे समय एवं संसाधनों की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
बिहार में लागू होगी ई-कैबिनेट व्यवस्था, सरकारी कामकाज में AI तकनीक का होगा इस्तेमाल






