BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

अरुण जेटली की जयंती पर पटना में राजकीय समारोह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अर्पित की श्रद्धांजलि



पटना:  पटना के कंकड़बाग स्थित पीसी कॉलोनी के सेक्टर-ए, पार्क संख्या-31 में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरुण जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 


श्रद्धांजलि सभा में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक रत्नेश कुशवाहा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्व. अरुण जेटली की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।


इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन किया गया तथा बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा परिसर श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण से सराबोर हो गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व. अरुण जेटली को एक कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाला नेता बताते हुए कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन और योगदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।