BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गोड्डा लोकसभा स्तरीय डॉ. भीमराव अंबेडकर क्विज प्रतियोगिता-2026 संपन्न, विजेताओं को नगद पुरस्कार


अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर :  युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश महासचिव आर्कदित्य यादव के समन्वय में आयोजित गोड्डा लोकसभा स्तरीय डॉ. भीमराव अंबेडकर क्विज प्रतियोगिता-2026 जसीडीह स्थित एक्सक्लूसिव गार्डन में शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

ग्रुप-A के तहत देवघर, मधुपुर और जरमुंडी विधानसभा क्षेत्रों के कुल 285 छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा समाप्ति के साथ ही परिणाम घोषित किया गया। समान अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया। निर्णायक मंडली द्वारा क्विज कराकर टॉप-15 प्रतिभागियों की अंतिम सूची तैयार की गई।

*विजेताओं को मिले नगद पुरस्कार :-*

प्रथम स्थान पर रहे विक्रम भैया को प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के हाथों 15 हजार, द्वितीय स्थान पर मो. नदीम सरवर को विधायक सुरेश पासवान द्वारा 14 हजार और तृतीय स्थान पर मो. मेराज अंसारी को विधायक प्रदीप यादव के हाथों 13 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया गया।

इसके अलावा बबलू कुमार यादव को 12 हजार, अरविंद कुमार बर्मा को 11 हजार, चंदन यादव को 10 हजार, विष्णु गुप्ता को 9 हजार, सोनम भारती को 8 हजार, रहमत अंसारी को 7 हजार, आलोक रंजन को 6 हजार तथा शेष पांच प्रतिभागियों प्रियंका कुमारी, नॉमिनीशा हेंब्रम, गुलाम अंसारी सहित अन्य को 2-2 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।

*नेताओं ने आयोजन को सराहा :-*

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि महान विभूति और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर युवाओं के लिए यह सराहनीय पहल है। युवा कांग्रेस की पूरी टीम बधाई की पात्र है।

विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि वर्तमान परीक्षा प्रणाली से युवाओं में मायूसी है, ऐसे में युवा कांग्रेस के इस आयोजन से उनमें नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं का भाग लेना और एक साथ सुंदर क्विज प्रतियोगिता को देखना प्रेरणादायक रहा।

प्रतियोगिता में जज की भूमिका गुलशन कुमार, नवीन उर्फ गुड्डू यादव और जयकांत भगत ने निभाई।

मौके पर प्रदेश नेता सतीश पाल मुंजनी, डॉ. मुन्नम संजय, जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास, युवा जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज, प्रो. उदय प्रकाश सहित कांग्रेस, युवा कांग्रेस और राजद के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसकी जानकारी कांग्रेस नेता दिनेश कुमार मंडल ने दी।