logo

ऐतिहासिक होगा आज का दिन,देश की संसद में गूँजेगी महिलाओं की आवाज:मुख्यमंत्री,सम्राट चौधरी


मुकेश कुमार/रांची एक्सप्रेस 

पटना(बिहार ब्यूरो)।बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के जेपी गंगा पथ स्थित दीघा गोलंबर पर 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 'नारी शक्ति वंदन अभियान' के तहत आयोजित इस दौड़ में भारी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
•मुख्य बिंदु:
संसद में बढ़ेगी भागीदारी• 

मुख्यमंत्री ने बताया कि लोकसभा में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 होने जा रही है।नए विधेयक के पारित होने के बाद,इनमें से एक-तिहाई सीटें(लगभग 272)विशेष रूप से महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

•क्रांतिकारी बदलाव• 

मुख्यमंत्री ने आज के दिन (17 अप्रैल)को देश की महिलाओं के लिए 'क्रांतिकारी' और 'ऐतिहासिक' बताया।उन्होंने कहा कि महिलाएं अब न केवल अपनी आवाज़ बुलंद करेंगी, बल्कि देश के शासन में भी प्रमुख भूमिका निभाएंगी।

•बिहार का मॉडल• 

संबोधन के दौरान उन्होंने नीतीश कुमार सरकार द्वारा पंचायत और नगर निकायों में महिलाओं को दिए गए 50% आरक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि इससे बिहार की महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं।

•कार्यक्रम की झलकियां•

मुख्यमंत्री ने खुद हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज की।कार्यक्रम में विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह,श्रीमती रमा निषाद,संगीता कुमारी,पटना की मेयर सीता साहू,जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के.शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना करते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की एक-तिहाई भागीदारी से भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।