सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट में घायल कोबरा बटालियन के 2 जवान हुए दिल्ली रेफर,
•इलाज के लिए ग्रीन कोरिडोर बनाकर भेजा गया एयरपोर्ट•
•1 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा की घेराबंदी तेज•
5000 जवानों से घिरा सारंडा का पूरा जंगल,
53 नक्सली को बनाया गया है निशाना,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
रांची।पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के नक्सल प्रभावित सारंडा के जंगलों में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत केंद्रीय सुरक्षा बलों और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है।
इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED बॉम्ब के ब्लास्ट होने से जख़्मी हुए कोबरा बटालियन के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश और जवान शैलेश दुबे को बेहतर इलाज के लिए अब दिल्ली रेफर किया गया है,
मिली जानकारी के अनुसार रांची पुलिस ने 'ग्रीन कॉरिडोर' बनाकर इन्हें मात्र 5 मिनट में एयरपोर्ट पहुंचाया,तो वही दूसरी ओर एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा की घेराबंदी तेज करते हुए पूरे सारंडा वन इलाके को घेरते हुए 5000 जवानों की तैनाती कर दी गई है।इस क्रम में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा सभी रास्ते सील कर नक्सलियों के सभी नापाक इरादों को नाकाम करने की पूरी तैयारी कर ली गई है।इस अभियान में 53 नक्सली के घिरे होने की जानकारी बताई जा रही है।




