BREAKING NEWS

logo

पारदर्शिता का ईनाम:श्री के.एस.द्विवेदी बने रहेंगे बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अध्यक्ष,सरकार ने दिया सेवा विस्तार


मुकेश कुमार/रांची एक्सप्रेस 

पटना।बिहार सरकार ने बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)के वर्तमान अध्यक्ष और राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP)श्री के.एस.द्विवेदी की कार्यकुशलता और ईमानदारी पर एक बार फिर भरोसा जताया है।गृह विभाग(आरक्षी शाखा) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार,राज्यपाल के आदेश से उनके कार्यकाल का विस्तार कर दिया गया है।
•ईमानदारी और पारदर्शी नियुक्तियां बनीं आधार•

श्री द्विवेदी के नेतृत्व में आयोग ने पिछले कुछ वर्षों में बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर दारोगा और अन्य पदों पर नियुक्तियां की हैं।उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी विशेषता 'जीरो टॉलरेंस' और 'पूर्ण पारदर्शिता' रही है।अभ्यर्थियों के बीच यह विश्वास जगा है कि अब केवल मेधा(Merit)के आधार पर ही पुलिस विभाग में चयन संभव है।इसी बेदाग छवि और सफल कार्यशैली को देखते हुए सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया है।

आदेश के मुख्य बिंदु:
पद:अध्यक्ष,बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग

कार्यकाल विस्तार:अब वे 68 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक या अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे।

शक्तियां:यह विस्तार बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग अधिनियम,2016 की धारा-4 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दिया गया है।

"श्री द्विवेदी एक बेहद ईमानदार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।उनके रहते नियुक्तियों में धांधली की गुंजाइश खत्म हुई है और योग्य युवाओं को वर्दी पहनने का मौका मिला है।"
—प्रशासनिक हलकों में चर्चा

•एक नजर में श्री के.एस. द्विवेदी का सफर•

1984 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी श्री के.एस.द्विवेदी बिहार के डीजीपी जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं।अप्रैल 2023 में उन्हें आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके कार्यकाल में भर्ती परीक्षाओं के परिणाम न केवल समय पर आए, बल्कि विवादों से भी मुक्त रहे।