BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा 10 सितंबर को।


भारतीय वायुसेना के वीर योद्धा शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी की पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 10 सितंबर 2026, दिन गुरुवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे कर्नल संजय अखौरी के आवास (शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी रोड), सुभाष चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं  गणमान्य लोगों से शामिल होकर राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने का अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम के समन्वयक पूर्व सैनिक बृजेश कुमार शुक्ला, पूर्व प्रमंडलीय महासचिव, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने कहा कि देश की रक्षा एवं सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों का स्मरण करना हम सबों का नैतिक दायित्व है। शहीदों की वीरगाथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, त्याग एवं समर्पण के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों को समय पर श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

कार्यक्रम: श्रद्धांजलि सभा
दिनांक: 10 सितंबर 2026, गुरुवार
समय: पूर्वाह्न 11:30 बजे
स्थान: कर्नल संजय अखौरी का आवास, शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी रोड (सुभाष चौक)