BREAKING NEWS

logo

एयर एम्बुलेंस हादसा: सांसद कालीचरण सिंह और पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता पहुँचे घटना स्थल पर


रांची एक्सप्रेस संवादाता

चतरा। राँची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस  चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत कसारी पंचायत स्थित चरकी टोंगरी, करम टांड़ जंगल में दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना से पूरा इलाका शोक में डूब गया है। इस भीषण हादसे में 7 लोगों के असामयिक निधन की खबर से जनप्रतिनिधियों समेत आमजन स्तब्ध हैं। कालीचरण सिंह ने घटना स्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने हादसे को अत्यंत दुखद, पीड़ादायक एवं हृदय विदारक बताया। सांसद ने कहा कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि पूरे चतरा लोकसभा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। घटनास्थल का दृश्य अत्यंत मार्मिक और झकझोर देने वाला था। वहीं, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी मौके पर पहुँचे और प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। सांसद ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रत्येक प्रभावित आश्रित परिवार को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि इस कठिन समय में उन्हें आर्थिक संबल मिल सके। साथ ही स्थानीय नागरिकों का आभार जताया, जिन्होंने तत्परता से प्रशासन का सहयोग किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।