बिष्टुपुर ट्रैफिक थाना द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान अब तक 8 मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई है।मोडिफाइड साइलेंसर के कारण अत्यधिक तेज आवाज एवं ध्वनि प्रदूषण की समस्या उत्पन्न होती है तथा इससे आम नागरिकों को परेशानी होती है। यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।पुलिस की अपील है कि वाहन चालक अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित मानक साइलेंसर का ही उपयोग करें। मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई


.jpeg)



