BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पलामू में भाजपा का हल्ला बोल, JPSC-JSSC CGL मामले में CBI जांच की मांग को लेकर सड़क पर उतरे नेता कार्यकर्ता


पलामू : JPSC और JSSC-CGL परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने तथा आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने राज्यव्यापी आंदोलन के तहत बुधवार को पलामू में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को बुलंद किया।

भाजपा का आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी से हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े हुए हैं। पार्टी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच कराने और आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर उनका आंदोलन जारी रहेगा और जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तब तक सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की जाती रहेगी।

पलामू भाजपा द्वारा आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन और महान घेराव कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश द्वारा नियुक्त प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम विधायक आलोक कुमार चौरसिया, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी समेत कई विधायक, पूर्व सांसद-विधायक, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, सक्रिय कार्यकर्ता, छात्र एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।


प्रमुख मांगेंः

1 JPSC एवं JSSC और CGL परीक्षा घोटालों की निष्पक्ष CBI जांच कराई जाए।

आंदोलनकारी छात्रों व युवाओं पर दर्ज सभी फर्जी FIR तुरंत रद्द किए जाएं।

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाए।

नौकरी बेचना बंद करो और योग्य छात्रों को नौकरी दो।

लॉक CBI जांच नहीं तो आंदोलन