BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

Dedicated Premier School में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन


मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिखा बच्चों का उत्साह, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

पलामू। Dedicated Premier School में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उत्साह और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के जूनियर विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी की उमंग और कृष्ण भक्ति का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों की राधा-कृष्ण वेशभूषा रही। नन्हे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण का रूप धारण कर मुकुट और बांसुरी के साथ पहुंचे, वहीं बच्चियां राधा रानी के रूप में सजी नजर आईं। कई बच्चे बलराम और सुदामा के स्वरूप में भी विद्यालय पहुंचे। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और मासूम अदाओं ने शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया।

जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय के मिडिल सेक्शन के विद्यार्थियों के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और उनकी बाल लीलाओं से परिचित कराया गया।

रंग-बिरंगे परिधानों और मोर पंख से सजे बच्चों ने विद्यालय परिसर की रौनक बढ़ा दी। इस दौरान विद्यालय में उत्सव, उमंग और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।

विभिन्न गतिविधियों और वेशभूषा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक कक्षा के प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. श्वेता कुमारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार मिलने पर बच्चों के चेह