सभी वन प्रमंडल इको रेस्टोरेशन पर कार्य करें ।प्रधान मुख्य वन संरक्षक । संजीव कुमार
प्रधान मुख्य वन संरक्षक झारखंड हॉफ श्री संजीव कुमार ने वन विभाग को इको रेस्टोरेशन पर कारगर करवाई करने का निर्देश दिया। झारखंड वन विभाग के प्रशासनिक ढांचे में सुधार के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक हॉफ श्री संजीव कुमार के अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान मुख्य वन संरक्षक के कार्यालय कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई।इस बैठक में वन विभाग के प्रशासनिक ढांचे में सुधार के लिए बनाए गए 31 ग्रुप के नोडल पदाधिकारी तथा सहयोगी वन प्रमंडल पदाधिकारी शामिल हुए।
विभागीय फोकस ग्रुप के समीक्षा बैठक में कैंपा योजना मद की राशि ,जलवायु परिवर्तन, झारखंड वन पुरस्कार नीति, संयुक्त वन प्रबंधन समिति तथा इको डेवलपमेंट समिति को सुदृढ़ करना, वन प्रचार प्रसार के कार्य, झारखंड वन नीति 2026 ,ऑनलाइन ट्रांज़िट चालान जिससे खनिज परिवहन की ढुलाई सुचारू रूप से हो सके, इको रेस्टोरेशन पॉलिसी में सुधार,अनुसंधान एवं प्रशिक्षण कार्य को पूरा करना, वन्य जीव प्रबंधन में एनजीओ की क्या भूमिका हो, रीजन स्तर पर आधारभूत संरचना सुदृढ़ करना तथा आधुनिकीकरण करना एवं वन विभाग एवं उनके कर्मियों को तकनीकी उपकरणों से लैस करना,वन क्षेत्र में पेट्रोलियम बढ़ाना, क्यू आर टी टीम का समुचित एवं समयबद्ध उपयोग, चारागाह का विकास कैसे हो ,वन्य प्राणी के कॉरिडोर की पहचान तथा इसका संवर्धन ,मानव हाथी संघर्ष कम करने के उपाय आदि विषयों पर तेजी से काम करने पर काम करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री वन संरक्षक वन्य प्राणी श्री रवि रंजन अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री सिद्धार्थ त्रिपाठी मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी श्री एस आर नतेश ,वन संरक्षक प्रशासन श्री पी आर नायडू ने भाग लिया और अपने सुझाव दिया।




