BREAKING NEWS

logo

जमशेदपुर में 17 अप्रैल से शुरू होगा फन वर्ल्ड डिजनीलैंड मेला


जमशेदपुर भारत का मशहूर फन वर्ल्ड डिजनीलैंड प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साकची स्थित आमबगान मैदान, जमशेदपुर में दिनांक 17 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। जिसके लिए आज भूमि पुजन संपन्न हुआ. उक्त भूमि पूजन के अवसर पर फन वर्ल्ड के आयोजक श्री चंद्रशेखर पर्वत के अलावा शत्रुघ्न गिरी, एडवोकेट समरेंद्र सिंह, शंकर पॉल, एवं रुबई के अलावा अन्य गणमान्य ब्यक्ति उपस्थित थे.

फन वर्ल्ड के आयोजक श्री चन्द्रशेखर पर्वत ने बताया कि मेले का इस वर्ष मुख्य आकर्षण ओक्टोपस, रेंजर एवं टोरा टोरा के अतिरिक्त अन्य झूला बच्चों का आकर्षण का केन्द्र होगा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हस्तशिल्प के उत्पाद, कॉटन गारमेन्ट्स, लेडिज, जेन्ट्स एवं किड्स के परिधान, फर्नीचर सेल आदि के अतिरिक्त डिजनीलैंड में ज्ञात रहे कि फन वल्डे ‌द्वारा आयोजित डिजनीलैंड मेला का इंतजार न केवल जमशेदपुर वासियों को बल्कि इसके आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को भी रहता है यही कारण है कि डिजनीलैंड मेला काफी सफल रहता है। फन वर्ल्ड के संयोजक श्री चन्द्रशेखर पर्वत ने बताया कि इस फन वर्ल्ड (डिजनीलैंड) में मिनी भारत की एक झलक दिखेगी। जहाँ हिन्दुस्तान के हर प्रांत के परिधान एवं हेन्डी क्राफ्ट के समान उपलब्ध रहेगे। इस फन वर्ल्ड (डिजनीलैंड) एक ऐसा समूह है जो कि बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराता है। पुनः उन्होंने कहा कि गर्मी की छु‌ट्टीयों में बच्चों के साथ-साथ व्यस्क भी खरीददारी करने के पश्चात् जायकेदार नाश्ते एवं विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकेंगे। साथ ही उनके द्वारा प्रत्येक खरीददारी से वैसे कुशल एवं प्रशिक्षित बेरोजगारों के सम्मुहाँ ‌द्वारा बनाये गये उत्पाद से उनके रोजगार को भी बल मिलेगा। कहने का तालपर्य यह है कि फन वल्डे डिजनीलैंड एक ऐसा समुह है जो बेरोजगारों को रोजगार का एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है एवं देश के तरक्की में अपना अदृश्य योगदान करता है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि फन वर्ल्ड डिजनीलैंड गमर्मी की इस मौसम में परिवार के साथ मनोरंजन का एक अवसर प्रदान करता है जिसका जमशेदपुर एवं  आस-पास के निवासी साल भर से इस आयोजन का इंतेजार करता है.