जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज शिक्षक संघ की तरफ से दिनांक 3 अप्रैल, 2026 को राजनीति विज्ञान के वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. एस. एन. ठाकुर को विदाई दी गई।
इस विदाई समारोह में प्राचार्य डॉ. अमर सिंह, राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ रविशंकर प्रसाद सिंह, संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण कोल्हान विश्वविद्यालय के डॉ संजय यादव, वित्त पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिंह, वोकेशनल कोर्स के समन्वयक डॉ प्रभात कुमार सिंह आदि ने उनके साथ बिताए समय के बारे में बताया और उनके 42 वर्षों के लंबे सेवाकाल की सराहना की।
लंबे समय तक सेवा देने वाले मृदुभाषी सभी के चहिते डॉ. ठाकुर ने अपने संबोधन में अपने शैक्षणिक जीवन की यात्रा साझा की तथा जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में बिताए समय को अत्यंत यादगार बताया।
इस अवसर पर महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव डॉ अन्तरा कुमारी, कोषाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार रवानी, सहसचिव डॉ दुर्गा तामसोय, डॉ अनिल कुमार झा, डॉ जितेंद्र कुमार, प्रो संजीव कुमार बिरुली, डॉ डुमरेंद्र राजन आदि ने भी अपने विचार रखे।





