BREAKING NEWS

logo

डीपीएस रांची के विद्यार्थियों का जेईई मेन 2026 (सेशन 01) में शानदार प्रदर्शन


* 35 विद्यार्थियों ने 95 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी असाधारण वैचारिक स्पष्टता और विश्लेषणात्मक क्षमता का परिचय दिया।
* 45 विद्यार्थियों ने 90 पर्सेंटाइल और उससे अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय की निरंतर उत्कृष्टता की परंपरा को सुदृढ़ किया।
डीपीएस रांची के प्रांगण गर्व और उल्लास से गूंज उठा जब विद्यालय के विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2026 (सेशन 01) में ऐतिहासिक सफलता की नई कहानी लिखी। यह देश की सबसे प्रतिष्ठित एवं प्रतिस्पर्धात्मक इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसका आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जाता है।

अपने आसाधारण शैक्षणिक प्रतिभा के प्रदर्शन में शिवम कुमार सिंह विद्यालय के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी के रूप में उभरे, जिन्होंने शानदार 99.9452260 पर्सेंटाइल प्राप्त कर अन्य अभ्यर्थियों के लिए एक प्रेरणादायी परिणाम स्थापित किया। उनकी यह विशिष्ट उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत और दृढ़ता का परिणाम है, बल्कि विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। कुल मिलाकर, डीपीएस रांची के 150  से अधिक विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2026 में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, जो विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था और प्रभावी मार्गदर्शन प्रणाली का साक्ष्य है। (सूची जारी है)

इस उल्लेखनीय सफलता में और भी कई मेधावी विद्यार्थियों ने 90 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए, जिनमें स्नेहल राज सिंह, धैर्य सिंह, आदित्य राज, सात्विक प्रसाद, अवया सिन्हा, अक्षत ओम, रौनक श्रीवास्तव, श्लोक मोदी, सौम्या अग्रवाल, आयुष आरव, सिद्धार्थ, शिवा विनायक, मोहित देवघरिया, सत्यम गुप्ता, आन्या सिन्हा, तबिश माज़, प्रज्ञान रंजन, केशव बजाज, चिराग रंजन, वैभव पंकज, कनिष्क केशरी, कुलदीप कुमार, सार्थक, आदित्य प्रताप, लाला शौर्य वेदांत, आदित्य सारावगी, श्रेयांश सागर, अक्षत प्रेम,  संस्कार रॉय, अनन्या चटर्जी, अभिज्ञान सौरभ, स्वास्तिका राज, आदित्य राज, दिव्यांश अग्रवाल, शुभम पैरा, अर्जुन भारती, अश्विन राज, आदिल अफज़ल, शिवांशी शर्मा, अंकित कुमार, आशुतोष आर्य, सृजन प्रकाश, ईशान सिन्हा और आयुष श्रीवास्तव आदि शामिल हैं। उनकी समर्पित तैयारी और एकाग्रता ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उन्हें सफलता दिलाई।

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि एक बार फिर सिद्ध करती है कि डीपीएस रांची युवा प्रतिभाओं को आत्मविश्वासी और राष्ट्रीय स्तर पर सफल होने के लिए तैयार करने में अग्रणी है। विद्यालय के सुव्यवस्थित शैक्षणिक कार्यक्रम, कठोर अभ्यास सत्र और निरंतर मार्गदर्शन ने इस सफलता को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर अपनी डीपीएस रांची की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों के अथक प्रयासों और अभिभावकों के निरंतर सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ सामूहिक समर्पण और निरंतर परिश्रम का परिणाम होती हैं। साथ ही, उन्होंने जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे विद्यालय की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा को आगे भी कायम रखेंगे।