करमचंद भगत महाविद्यालय के नए प्राचार्य बने डॉ. प्रसन्नजीत मुखर्जी
बेड़ो: करमचंद भगत महाविद्यालय, बेड़ो के नए प्राचार्य डॉ. प्रसन्नजीत मुखर्जी ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे महिला महाविद्यालय, गुमला में वनस्पति विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे। पदभार ग्रहण करने पर महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने डॉ. मुखर्जी का पुष्पगुच्छ भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. नितेश कुमार पासवान के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने भी अंगवस्त्र, भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर, पुष्पगुच्छ एवं तुलसी का पौधा देकर नए प्राचार्य का सम्मान किया। इस अवसर पर डॉ. मुखर्जी ने महाविद्यालय के संस्थापक स्व. करमचंद भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा, "महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण और बेहतर शिक्षा प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी संसाधनों का समुचित उपयोग किया जाएगा।" इस मौके पर अभाविप नगर उपाध्यक्ष प्रो. विकास कुमार सिन्हा, बर्सर आशारानी लकड़ा, प्रो. राजा सिंह, डॉ. संतोष भगत, प्रो. ब्रह्मनंद साहू, डॉ. नेहा, प्रो. अभिजीत टोप्पो, डॉ. अरविंद राणा, सरफराज अहमद, अनिल उरांव, असित सिंह, उत्तम शाही सहित अभाविप के आकाश रक्षित, विक्रम कुमार महतो, रूपाली ठाकुर, उन्नति कुमारी, काजल कुमारी, हेमंत कुमार, संदेश कुमार, पिंटू कुमार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।





