BREAKING NEWS

logo

पलामू एसपी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, लोगों को सतर्क रहने की अपील


झारखंड के पलामू जिले में पुलिस अधीक्षक के नाम से एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। एसपी ने बताया कि 7061147269 नंबर से उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

इस मामले की जानकारी झारखंड पुलिस मुख्यालय, उपायुक्त और डीआईजी समेत वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदेश या कॉल पर भरोसा न करें, किसी लालच में न आएं और तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस अधिकारियों को सूचना दें।