पश्चिमी मौऊभण्डार में उपस्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में बड़ा कदम
पश्चिमी मौऊभण्डार क्षेत्र के लिए बहुप्रतीक्षित उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन की अनुपस्थिति में उनके छोटे भाई रॉबिन सोरेन ने विधिवत शिलान्यास किया। विधायक इन दिनों असम विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं, जिसके कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
इस उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पर्ल कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जाएगा, जिसकी प्राक्कलित राशि 54.5 लाख रुपये निर्धारित की गई है। स्थानीय लोगों की यह मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसे अब प्राथमिकता देते हुए मूर्त रूप दिया जा रहा है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिहाज से यह पहल बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह पहल ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।
शिलान्यास समारोह के दौरान झामुमो के घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, मुखिया कल्पना सोरेन, वरिष्ठ नेता जगदीश भकत, काजल डॉन, पश्चिमी मौऊभण्डार पंचायत अध्यक्ष आजाद बेहरा,बाबूलाल मुर्मू, हीरा सिंह, सोमेन मिश्रा, राजा सिंह, सौरभ बोस, कमल दास, प्रताप दास, जूलियन तिर्की, गोपाल शर्मा, शंभू जेना, कृष्णा महंती, निमई कालिंदी, नीलकमल महतो, मृत्युंजय यादव, भोला दास, रियाज, अब्दुल, गणेश जेना, राज किशोर मुखी, परितोष नायक, राजू कड़ुआ, प्रदीप कड़ुआ, महेश्वर मुखी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं महिला नेत्रियां भी मौजूद रहीं।





