Tata Motors organised a felicitation ceremony at the final division
टाटा मोटर्स के फाइनल डिवीजन में सम्मान समारोह आयोजित
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के फाइनल डिवीजन में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आर के सिंह के स्वागत में सम्मान समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह, उप महाप्रबंधक राकेश कुमार , वरीय प्रबंधक, ईआर सुजीत झा समेत यूनियन के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रियाज़ अहमद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन शैलेन्द्र कुमार ने किया।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि इस डिवीजन को मैं अच्छी तरह से जानता हूं । आप सबों के बीच से एक मजदूर भाई हूं। उन्होंने सुरक्षा को सर्वोपरी मानते हुए काम करने की सलाह दिये।
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि ग्रेड रीविजन अच्छा हुआ है । यह तभी संभव हो सका , जब यूनियन, प्रबंधन एवं तमाम मजदूर भाईयों का साथ मिला। उन्होंने ग्रेड समझौता के विभिन्न विंदुओं पर प्रकाश डाला साथ ही सुरक्षा एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम को उप महाप्रबंधक राकेश कुमार ने भी संबोधित किया।





