BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

रंका कला पंचायत सचिवालय में श्रद्धा से मनी गांधी जयंती


गढ़वा: रंका प्रखंड मुख्यालय स्थित रंका कला पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने गांधीजी के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
मौके पर मुखिया रंजीत सोनी ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और सादगी का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने लोगों से गांधीजी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए आपसी भाईचारा, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने की अपील की।
कार्यक्रम में वार्ड सदस्य अध्यक्ष दिनेश प्रसाद चंद्रवंशी, अभिषेक कुमार चौधरी, उपेंद्र चंद्रवंशी, डॉ. जहीर अंसारी, अंबिका सोनी, सोनू कुमार मद्धेशिया, अरविंद कुमार, अमित कुमार रवि समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।