पांरडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती की तबीयत नाजुक, हैदराबाद में इलाज जारी
पांरडीह काली मंदिर के महंत श्री विद्यानंद सरस्वती जी का स्वास्थ्य इन दिनों चिंताजनक बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, उनका इलाज वर्तमान में हैदराबाद के एक उन्नत चिकित्सा केंद्र में चल रहा है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।
सूत्रों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर प्रारंभिक उपचार के बाद महंत जी को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हैदराबाद ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है, लेकिन पूरी तरह स्वास्थ्य लाभ होने में अभी समय लग सकता है।
इधर सरायकेला तथा आसपास के क्षेत्रों में भक्तों और श्रद्धालुओं के बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता साफ देखी जा रही है। मंदिर परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर लोग महंत श्री विद्यानंद सरस्वती जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने आशा व्यक्त की है कि महंत जी जल्द स्वास्थ्य लाभ कर वापस अपने स्थान पर लौटेंगे और मंदिर की दिनचर्या पूर्व की तरह संचालित होगी।





