बालूमाथ-खलारी पथ पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत
बालूमाथ।बालूमाथ-खलारी पथ पर बहेरा ग्राम के समीप शनिवार देर रात लगभग 8 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कामेश उरांव 25 वर्ष पिता स्व०मघही उरांव तथा बिजेंद्र उरांव 28 वर्ष पिता जयराम उरांव, दोनों ग्राम तेतरियाखांड, थाना बालूमाथ निवासी के रूप में हुई ।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल संख्या जेएच01एफजे5674 से बालूमाथ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहेरा ग्राम के समीप एक ट्रक संख्या जेएच19बी8783 जो तेतरियाखांड से कोयला लोड कर बालूमाथ की ओर जा रही थी ।जिसने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई । और मृतक के परिजनों के मुआवजे के लिए सड़क जाम कर दिया ।वही दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बालूमाथ-खलारी पथ पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने दोषी वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।





