BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जयराम महतो से मिले मुकेश वर्मा, क्षेत्रीय समस्याओं और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा


रांची एक्सप्रेस संवाददाता

कुंदा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो से मुकेश वर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान चतरा जिले के कुंदा प्रखंड समेत क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।मुलाकात के बाद कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों ने मुकेश वर्मा का पत्ता की टोपी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।मुकेश वर्मा ने कहा कि जयराम महतो झारखंड के युवाओं, भाषा, संस्कृति और 1932 के खतियान के मुद्दे को लेकर पूरी ईमानदारी से संघर्ष कर रहे हैं। उनकी नीतियां और झारखंडी जनमानस के हक-अधिकार की सोच राज्य को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि वे JLKM के विचारों से प्रभावित हैं और आने वाले समय में क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी लगन से कार्य करेंगे।वहीं, जयराम महतो ने मुकेश वर्मा का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उनके जैसे ऊर्जावान लोगों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में संगठन के विस्तार के साथ झारखंड के हक-अधिकार की लड़ाई को और धार मिलेगी।