एसडीपीओ ने किया भदानीनगर ओपी का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश
भुरकुंडा। सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू राघवेंद्र शर्मा ने शनिवार को भदानीनगर ओपी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने अभिलेखों, मालखाना और सिरिस्ता के कागजातों का गहनता से अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने ओपी क्षेत्र में लंबित आपराधिक मामलों और कांडों की समीक्षा करते हुए जांच अधिकारियों को तेजी से अनुसंधान पूरा करने तथा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए। मौके पर एसडीपीओ ने पुलिस अधिकारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान भदानीनगर ओपी प्रभारी मो अख्तर अली सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।






