BREAKING NEWS

logo

पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बोकारो डीपीएस की कैन्टीन को किया गया सील


पुलिस बल व मजिस्ट्रेट  की मौजूदगी में बोकारो डीपीएस की कैन्टीन को किया गया सील

एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिले,छात्रों के स्वास्थ्य से चल रहा था खिलवाड़,बड़ी कार्रवाई।

बोकारो:
बोकारो के सेक्टर चार का दिल्ली पब्लिक स्कूल बच्चों के स्वास्थ्य से खेलता पाया गया
दिल्ली पब्लिक स्कूल के कैंटिंन की जांच से उसका सच आया बाहर बच्चों को खिलाया जा रहा था एक्सपायर्ड खादय पदार्थ
औचक जांच में कई खादय पदार्थ मिले एक्सपार्यड
जांच के दौरान स्कूल संचालकों पर व्यवधान डालने का आरोप।
कैन्टीन को किया गया सील।
कैन्टीन में हेल्दी फूड की जगह मिल रहा था सेहत बिगाड़नेवाला पदार्थ
छापेमारी दल ने लिए कई नमूने, जांच के लिए भेजे।
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गयी बड़ी काररवाई।
फूड सेफटी आफिसर के नेतृत्व में पुलिस बल व मजिस्ट्रेट ने की काररवाई।
स्कूल प्रबंधन का नहीे मिला पक्ष। फोन बजता रहा, हुआ नो रिप्लाई।

बोकारो का सबसे अनुशासित व नियमों-कानून का पाबंद माना जानेवाला  दिल्ली पब्ग्लिक स्कूल का जो सच सामने आया तो सब सन्न रह गये। उंची दुकान फींकी पकवान वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए स्कूल के कैन्टीन में जो सामान परोसे जा रहे थे उसकी सच्चाई सामने आते ही लोग हतप्रभ रह गए। शिकायत मिलने पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में जांच की गयी तो जांच टीम भी सकपका गयी। डीपीएस में बच्चों को जैसा खाद्य सामग्री सुलभ कराया जा रहा था, उसका सच इस भयावह तौर से सामने आया की लोग हिल गये। कई सामान ऐसे मिले जो एक्सपार्यड हो चुके थे। यानि उनका खाना स्वास्थ्य से समझौता करना था, जान की कीमत पर कैन्टीन इन खाद्य सामग्रियों को परोस रही थी और डीपीएस प्रबंधन को मानों इसकी कोई चिन्ता ही नहीं थी। साथ ही,गंदगी से भरे हुए डीपीएस के इस कैंटीन का सच सामने आने पर अपनी साख बचाने के लिए जांच टीम को सहयोग करने की बजाय प्रबंधन द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश की गयी लेकिन यह कोशिश नाकाम हो गयी और पुलिस बल व मजिस्ट्रेट  की मौजूदगी में कैन्टीन को सील कर  डीपीएस को जबरदस्त झटका दिया गया। उसे बता दिया गया की पहुंच आपकी भले ही काफी उपर तक हो लेकिन कानून सबके लिए समान है। फिर खाद्य नमूने जब्त कर सबको जांच के लिए लैब भेज दिया गया। 

बोकारो में डीपीएस स्कूल के कैंटीन ने साबित कर दिया की स्कूल प्रबंधन को बच्चो के स्वास्थ्य की कोई चिन्ता नहीे थी और कैन्टीन के जरिए हेल्दी फूड की जगह एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री परोसे जा रहे थे जिनका सेवन स्वास्थ्य कें लिए खतरनाक है। इसके अलावा और भी कई तरह की अनियमितताएं आज औचक जांच में उजागर हुई और स्कूल प्रबंधन द्वारा काररवाई के दौरान व्यवधान के बाद भी कैन्टीन को सील कर दिया गया। यहां से जांच के दौरान  एक्सपायरी आइटम जब्त किए गए हैं। कई अन्य सामानों के भी नमूने लिए गए हैं और जांच टीम की माने तो जांच में भारी अनियमितताएं पायी गयी हैं।
बोकारो जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-चार स्थित डीपीएस स्कूल के कैंटीन को सील कर दिया गया।. यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय, नामकुम से प्राप्त शिकायत के आधार पर की गयी.। बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुलाब लकड़ा, पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ कैंटीन का औचक निरीक्षण किया गया और पायी गयी कई गड़बड़ियां।
निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कैंटीन के पास न तो  लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन पाया गया और न ही विद्यालय प्रशासन की तरफ से जारी कोई प्राधिकृत पत्र। इसके अलावा खाद्य कारोबार से जुड़े कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र और पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था भी नहीं थी। कैंटीन परिसर में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई और कर्मचारी बिना हेड कवर व ग्लव्स के काम करते मिले। जांच टीम को छापेमारी में कई ऐसे प्रोडक्ट मिले जो एक्सपायरी थे मसलन हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, वनस्पति तेल और दही आदि जिनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए कैंटीन को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डा0 अभय भूषण प्रसाद अभिहित पदाधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह सिविल सर्जन बोकारो के निर्देशानुसार यह काररवाई की गयी। 
जारी की गयी विज्ञप्ति में बताया गया है कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय, नामकुम द्वारा ईमेल से प्राप्त शिकायत के आलोक में स्कूल केंटीन का निरीक्षण किया गया। 
छापामारी टीम का आरोप है की स्कूल शिक्षक एवं प्रबंधन सदस्यों द्वारा निरीक्षण के कार्य में काफी व्यवधान पैदा किया गया। फिर भी पूरी तत्परता से कार्यपालक दण्डाधिकारी एवं स्थानीय पुलिस पदाधिकारी व बल के सहयोग से अगले आदेश तक खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा गवाहों की उपस्थिति में कैन्टीन को सील  किया गया।

पूर्वाग्रह से ग्रसित है कार्रवाई : डीपीएस बोकारो प्रबंधन

कैंटीन में छापेमारी के संबंध में डीपीएस बोकारो प्रबंधन का कहना है कि इसमें स्कूल की कोई भूमिका नहीं है। मेस का संचालन पूर्णतया आउटसोर्सिंग के तहत होता है। अगर गड़बड़ी की पुष्टि होती भी है, तो विद्यालय के स्तर से भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। वैसे, छापेमारी की उक्त कार्रवाई कहीं न कहीं पूर्वाग्रह से प्रेरित है।  स्कूल प्रबंधन के लोगों ने जब छापामारी आदेश की प्रति मांगी, तो उनके साथ बदसलूकी की गई। कोई आधिकारिक ऑर्डर दिखाए बिना जबरन ताला जड़ दिया गया।