दो मोटरसाइकिल की हुई आमने-सामने टक्कर में तीन घायल। तीनों रिम्स रेफर।
बालूमाथ
एकीकृत प्रखंड बालूमाथ के बिदिर ग्राम के समीप बुधवार की देर शाम दो मोटरसाइकिल की हुई आमने-सामने की टक्कर में अर्जुन कुमार 14 वर्ष पिता राजू गंझू ग्राम झिलवाहि एवं मंतोष लोहरा 30 वर्ष पिता झनकु लोहरा एवं संदीप लोहार 28 वर्ष पिता वसराज लोहारा दोनो ग्राम बन्दूवा गंभीर रूप से घायल हो गया । हेरहंज पुलिस के सहयोग से तीनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ लाया गया ।जहां चिकित्सक डॉक्टर दयानंद प्रसाद द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद तीनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रिम्स रेफर कर दिया। बताया जाता है कि अर्जुन कुमार बाइक में सवार होकर हेरहंज से से अपने घर झिलवाहि जा रहा था ।इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहा मंतोष लोहरा एवं संदीप लोहरा की बाइक से टक्कर हो गई।टक्कर इतना जबरदस्त था किअर्जुन का एक पैर का दो अंगुली कट कर कर अलग हो गया जबकि संदीप लोहरा का पैर की हड्डी टूट कर बाहर आ गया।




