BREAKING NEWS

logo

चैनपुर थाना प्रभारी की तत्परता से जमीन विवाद को लेकर सड़क जाम हटा


चैनपुर थाना प्रभारी की तत्परता से जमीन विवाद को लेकर सड़क जाम हटा

पलामू: चैनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों ने चैनपुर चौक पर सड़क जाम कर दिया, जिससे इलाके में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सुबह के समय अचानक हुए इस जाम से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र के भड़गावा मोड़ के समीप एक जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि निर्माण के दौरान दूसरे पक्ष को आने-जाने का रास्ता नहीं दिया जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया।
सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन के आश्वासन पर जाम को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जमीन विवाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन से इस दिशा में ठोस कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से निजात मिल सके।