BREAKING NEWS

logo

आज भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में


आज भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में जिला कार्यालय जमशेदपुर भाजपा से लेकर साकची गोलचक्कर तक एक विराट मसाल जुलूस निकाला गया 

इस मशाल जुलूस जमशेदपुर की जनता से झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अभय सिंह ने संदेश दिया कि भ्रष्टाचार से किसी भी कीमत पर भाजपा समझौता नहीं करेगी

विराट जुलूस का मुख्य उद्देश्य विगत दिनों जिस प्रकार जेपीएससी जेएसएससी पेपर लीक का मामला हुआ । इस  मामले में भाजपा सड़कों पर आ चुकी है और पूरे राज्य के प्रत्येक जिलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर है 

झारखंड के पेपर लीक के मामले में जेपीएससी हो या JSSC  यह आंदोलन पूरे राज्य में चल रहा है और भारतीय जनता पार्टी छात्रों के हित में झारखंड के भविष्य को लेकर चिंतित है

 रांची में छात्रों का आंदोलन धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है इस राज्य के मुख्यमंत्री इस पेपर लीक मामले से नहीं मुकर सकते हैं क्योंकि वे मुख्यमंत्री भी है और शिक्षा मंत्री भी है

 इसलिए भारतीय जनता पार्टी सीआईडी जांच नहीं बल्कि इसकी सीबीआई जांच की मांग करती है सीबीआई जांच अगर हो जाए तो निश्चित रूप से यह आँच मुख्यमंत्री के कॉलर तक पहुंचेगी और इस राज्य के मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा

 इसलिए राज्य के मुख्यमंत्री को रात में नींद नहीं आती अनन फानन में अपने को बचाने के लिए ताबड़तोड़ सीआईडी जांच करके केवल छोटे प्यादे को पकड़ रही है लेकिन असली जो गुनहगार है वहां तक हाथ डालने से बच रही है 

इसलिए भारतीय जनता पार्टी आज पूरे जोर से सीबीआई की जांच की मांग कर रही है 

भाजपा मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी  से मांग करती है आप सीबीआई जांच की  अनुशंसा करें और दूध का दूध पानी का पानी हो 

कांग्रेस के लोगों से भी यही कहना चाहता हूं विशेषकर राहुल गांधी जी से कि आप दिल्ली में जब नीट का परीक्षा लीक होने पर आप प्रधानमंत्री के आवास तक पहुंचकर धरना देते हैं लेकिन अपनी सरकार जहां झारखंड में चल रही है आप चुप हो चुके हैं

 यानी तीता तीता थु थु और मीठा-मीठा गप गप 

 कांग्रेस के लोगों को भी आज सड़कों पर उतरना चाहिए और अपनी सरकार के खिलाफ में आवाज उठानी चाहिए लेकिन यह नैतिकता कांग्रेस के लोगों के पास में नहीं है 
दिल्ली में नीट पेपर लीक होता है माननीय प्रधानमंत्री जी देश के इतिहास में एक कठोर कानून बना दिया है अब पेपर लीक करनेवाले की खैर नहीं

आज के यह मसाल जुलूस में जिला अध्यक्ष श्री संजीव सिंह जी के नेतृत्व में निकला और इसमें पार्टी के उपाध्यक्ष श्रीमतियाबा में तो मेरे अलावा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता गढ़ उपस्थित थी