BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गांधी-शास्त्री जयंती पर नगर पंचायत में श्रद्धांजलि


पलामू :हरिहरगंज नगर पंचायत कार्यालय में 2 अक्टूबर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी और सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी, समाजसेवी जानू चौधरी सहित उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा शास्त्रीजी के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी है।
कार्यक्रम में समाजसेवी जानू चौधरी, जेई कुलदीप कुमार, सुबोध कुमार, सामुदायिक संगठनकर्ता विचित्रा कुमारी, गोपाल स्वर्णकार, शशि भूषण कुमार समेत नगर पंचायत के श्रमिक, मजदूर और अन्य कर्मचारी शामिल थे