भारत सरकार के Ministry of Housing and Urban Affairs के सचिव की अध्यक्षता में आज एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहरों में Piped Natural Gas (PNG) के घरेलू कनेक्शन को बढ़ाने तथा गैस आपूर्ति नेटवर्क के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में Ministry of Petroleum and Natural Gas के प्रतिनिधि, GAIL (India) Limited के अधिकारी तथा विभिन्न नगर निकायों के अधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान सचिव, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने शहरी क्षेत्रों में PNG कनेक्शन की संख्या बढ़ाने, पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार तथा नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ईंधन उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने नगर निकायों को निर्देश दिया कि PNG पाइपलाइन बिछाने के कार्य में आवश्यक अनुमतियाँ एवं सहयोग समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में यह भी बताया गया कि घरों तक PNG कनेक्शन उपलब्ध होने से पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम होगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक गैस आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
इस वर्चुअल बैठक में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) की ओर से उप नगर आयुक्त (Deputy Municipal Commissioner) भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शहर में PNG नेटवर्क के विस्तार तथा अधिक से अधिक घरों तक कनेक्शन उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में PNG कनेक्शन के विस्तार में आने वाली चुनौतियों तथा उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया गया






