BREAKING NEWS

logo

पुटपुरा चौक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव का आत्मीय स्वागत


जांजगीर–चांपा, 05 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह और प्रदेश महामंत्री विजय जगत के जांजगीर के पुटपुरा चौक आगमन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया।

इस अवसर पर जांजगीर–चांपा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जशपुर जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लखन कंवर, पूर्व महामंत्री धरम सिदार सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और जनजाति समाज के हित से जुड़े विषयों पर संवाद भी किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान और सहभागिता से संगठन की जड़ें और मजबूत होती हैं।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष सनत देवांगन, पूर्व पार्षद हितेश सिंह राज, गजानंद ध्रुव, दिलीप मरावी, महेन्द्र पाल, दूजराम सरपंच, राधेलाल मरकाम, संतोष चौहान, मोहन श्रीवास, देवेंद्र सिंह, समीर सिंह, लक्की सिंह, राकेश सिंह, राजकमल सिंह, हेतराम, संतोष कुमार, जगन्नाथ शुक्ला, जीवन बिंझवार सहित भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।