BREAKING NEWS

logo

आईसीएआर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता : आईवीआरआई लगातार तीसरी बार बना ओवरऑल चैम्पियन


बरेली,  आईसीएआर पश्चिमी क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईवीआरआई) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार समग्र चैम्पियनशिप अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता का आयोजन अविकानगर (राजस्थान) में हुआ, जिसमें पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न आईसीएआर संस्थानों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

आईवीआरआई की ओर से कुल 95 प्रतिभागियों (89 पुरुष व 6 महिला) ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भागीदारी की। संस्थान के खिलाड़ियों ने कई प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। बैडमिंटन (पुरुष, महिला व मिश्रित युगल), वॉलीबॉल और 4×100 मीटर रिले (पुरुष व महिला) में स्वर्ण पदक जीतकर टीम ने बढ़त बनाई।

इसके अलावा टेबल टेनिस (पुरुष), बास्केटबॉल, शतरंज (पुरुष) और कैरम (महिला) में रजत पदक हासिल किए। वहीं गोला फेंक, लम्बी कूद और भाला फेंक स्पर्धाओं में कांस्य पदक प्राप्त हुए।

टीम की यात्रा व खेल गतिविधियों का सफल संचालन मुख्य दल प्रबंधक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुआ। टीम प्रबंधन में डॉ. अभिषेक, डॉ. सागर चंद और श्री विश्वदीप की भी अहम भूमिका रही। संस्थान की यह उपलब्धि खिलाड़ियों के अनुशासन, टीम भावना और खेल उत्कृष्टता का प्रतीक मानी जा रही है।