BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

नवनियुक्त जिला प्रभारियों को करण कुमार ने चाय पर किया आमंत्रित



रांची एक्सप्रेस संवाददाता

चतरा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नवनियुक्त जिला प्रभारियों के सम्मान में करण कुमार ने लक्ष्मणपुर स्थित अपने भेड़ीफार्म आवास पर चाय पर मुलाकात का आयोजन किया। इस दौरान लातेहार के जिला प्रभारी डॉ. मुर्तुजा, कोडरमा के जिला प्रभारी दिनेश दांगी तथा रामगढ़ के जिला प्रभारी योगेंद्र यादव शामिल हुए।मुलाकात के दौरान करण कुमार ने सभी नवनियुक्त जिला प्रभारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नेताओं के बीच आपसी परिचय, विचारों का आदान-प्रदान और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई।
बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा राजद की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
यह मुलाकात पार्टी नेताओं के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता और संगठनात्मक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।