BREAKING NEWS

logo

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 170 किलो डोडा के साथ तस्करों की गाड़ी जब्त, आरोपी फरार !


सिमरिया/चतरा : चतरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 170 किलो डोडा जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लावालौंग क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया, जहां तस्कर पुलिस को देखकर वाहन छोड़ जंगल की ओर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 मई 2026 को चतरा पुलिस को सूचना मिली थी कि लावालौंग की ओर एक महिंद्रा XYLO वाहन से अवैध डोडा ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया के आदेशानुसार एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने ग्राम कोलकोले में वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान भुसाई की ओर से तेज रफ्तार में आ रही महिंद्रा XYLO को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो वाहन सोहान जंगल के पास फंस गया। मौके का फायदा उठाकर तस्कर वाहन छोड़ फरार हो गए। तलाशी के दौरान वाहन से 08 बोरा डोडा बरामद किया गया, जिसका कुल वजन लगभग 169.980 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस ने महिंद्रा XYLO (नंबर- JH05Z-1196) को भी जब्त कर लिया है। इस संबंध में लावालौंग थाना कांड संख्या 30/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(सी)/18(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी / कर्मी श्री नागगोजे शुभम , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया पु०अ०नि० विधायक प्रसाद यादव, प्रभारी थाना प्रभारी, लावालौंग थाना,  लावालौंग थाना सशस्त्र बल पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जिले में नशा तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है।