BREAKING NEWS

logo

CEIR पोर्टल की मदद से 03 मोबाइल बरामद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने स्वामियों को सौंपा मोबाइल


सिमरिया अनुमंडल थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से खोए हुए तीन मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ देखी गई तथा पुलिस के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ। जानकारी के अनुसार सिमरिया थाना क्षेत्र में खोए मोबाइल की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने CEIR पोर्टल के जरिए तकनीकी अनुसंधान कर तीनों मोबाइल को बरामद किया। इसके बाद सभी मोबाइल धारकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। सिमरिया थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब एवं थाना प्रभारी की उपस्थिति में मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपा गया। मोबाइल प्राप्त करने वालों में  रोहित कुमार, ग्राम नवादा, थाना सिमरिया (Samsung A35 5G) रॉकी कुमार, ग्राम डाड़ी, थाना सिमरिया — (Realme 13 Pro) अनिल कुमार यादव, ग्राम बानासाड़ी, थाना सिमरिया — (OPPO A7) मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने सिमरिया पुलिस की सराहना की। साथ ही CEIR पोर्टल के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ी है, जिससे भविष्य में खोए मोबाइल की बरामदगी में सहायता