BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी व सनातन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कल वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन


इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी व सनातन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कल वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन


• रक्तदान शिविर आयोजित कर जरुरतमंदो की करते हैं मदद 


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था *सनातन फाउंडेशन* और *इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर* शाखा के संयुक्त तत्वावधान में वृहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर फाउंडेशन के चेयरमैन *" विजय प्रताप सनातन*" के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर लगाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार, 11 सितंबर को देवघर कॉलेज रोड‌ (तिवारी चौक) स्थित *डेफोडील गार्डेन* पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक यह शिविर चलेगा।

इस बार शिविर को *'ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स'* की थीम पर आयोजित किया जा रहा है, जो "रेड क्रॉस" की एक नई और अनूठी पहल है।

आयोजकों का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंदों तक समय पर रक्त पहुंचाना है। पोस्टर में भी यही संदेश दिया गया है - "आपका रक्तदान बचाएगा किसी की जान! हमारा प्रयास है कि आप रक्तदान के लिए आगे आयें।"

सनातन फाउंडेशन के चेयरमैन *" विजय प्रताप सनातन "* ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है। जन्मदिवस के अवसर पर इस तरह का आयोजन कर वे समाज को एक सकारात्मक संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने जिले के सभी युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सम्मानित नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य के भागीदार बनें।

टीम रेडक्रॉस, देवघर द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार शिविर में रक्तदान करने वालों की पूरी मेडिकल जांच के बाद ही रक्त लिया जाएगा और उन्हें *प्रमाण पत्र* भी दिया जाएगा। एकत्रित रक्त देवघर " ब्लड बैंक " में सुरक्षित रखा जाएगा, जो थैलेसीमिया, दुर्घटना और अन्य गंभीर मरीजों के काम आएगा।

रक्तदान के लिए इच्छुक व्यक्ति सीधे सनातन फाउंडेशन के चेयरमैन विजय प्रताप सनातन से मोबाइल नंबर- 9431213130 पर संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।