पथरौल सिद्धपीठ संकट मोचन धाम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भजन-कीर्तन और महाआरती का आयोजन
■ वर्ष- 2002 से हर पूर्णिमा को होता है खिचड़ी प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं ने किया गुरु पूजन.
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
करौं (देवघर) : सिद्धपीठ पथरौल स्थित संकट मोचन धाम में देर शाम आषाढ़ पूर्णिमा/गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भक्तिभाव से भजन-कीर्तन, हनुमान जी की महाआरती और खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
मंदिर प्रबंधक दिलीप पाठक ने बताया कि संकट मोचन धाम में वर्ष 2002 से प्रत्येक पूर्णिमा को भक्तों के सहयोग से बाबा की महाआरती, भजन-कीर्तन और खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन होता आ रहा है।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संकट मोचन परिवार की ओर से पहले गुरुवर स्व. सुधीर पाठक जी के चित्र पर गुरु पूजन किया गया। इसके बाद भक्तों के बीच हनुमान चालीसा की पुस्तकें वितरित की गईं।
कार्यक्रम की शुरुआत पुजारी पंडित गौतम पाठक द्वारा हनुमान चालीसा पाठ से हुई। इसके बाद भजन गायक लाल्टू पाल, दिवाकर लाल यादव और राम जी रवानी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
संगीत में नाल पर गिरिधारी जी और मदन रवानी, पैड पर सुरेश पंडित और बेंजो में जटल जी सहित अन्य कलाकारों ने भरपूर सहयोग दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में श्याम सिंह, मुकेश मिश्रा, महेंद्र तेवारी, संतोष पाण्डेय, दिनेश दास, श्री किशुन साह, प्रमोद झा, माधो मंडल, उपेंद्र रवानी, सुरेंद्र दास, पंचू शर्मा, अजय रवानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।





