भारत विकास परिषद ने शुरू किया निःशुल्क सेवा शिविर, कांवरियों को मिलेगा फल, दवा और प्राथमिक उपचार
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
बैद्यनाथधाम (देवघर) : श्रावण मास में बाबा नगरी पहुंच रहे लाखों कांवरियों की सेवा के लिए सामाजिक संस्थाएं अब मैदान में उतर गई हैं। इसी क्रम में वर्षों से सेवा कार्य में जुटी भारत विकास परिषद, देवघर शाखा ने नेहरू पार्क गेट के समीप निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया।
शिविर का उद्घाटन अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से किया गया। फीता काटकर उद्घाटन परिषद के संरक्षक अरुण गुटगुटिया, पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार मल्लिक*, वर्तमान अध्यक्ष कंचन मूर्ति साह, पंडा धर्म रक्षिणी सभा के उपाध्यक्ष संजय मिश्र, संस्कार प्रमुख राम सेवक सिंह गुंजन सहित परिषद के पूर्व पदाधिकारियों और कांवरिया बंधुओं ने संयुक्त रूप से किया।
उद्घाटन के बाद परिषद के आदर्श पुरुष स्वामी विवेकानंद और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कांवरियों के बीच लड्डू, फल और मिठाइयों का वितरण किया गया।
शिविर में श्रद्धालुओं के लिए प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाइयां* निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। महिला कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सैनेटरी पैडज्ञकी भी समुचित व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर प्रशांत कुमार सिन्हा, रंजीत बरनवाल, कंचन शेखर, किरण कुमारी, आशा प्रसाद, डॉ. उषा सिंह, रामकिशोर प्रसाद सिंह सहित परिषद के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रावणी मेला में आने वाले प्रत्येक कांवरिया को देवतुल्य मानते हुए सेवा करना ही परिषद का उद्देश्य है। यह सेवा शिविर पूरे मेला अवधि तक संचालित रहेगा।





