कांवरिया पथ पर कांग्रेस का सेवा शिविर शुरू, सीएलपी लीडर प्रदीप यादव ने किया उद्घाटन
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
बैद्यनाथधाम (देवघर) : श्रावणी मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए देवघर जिला कांग्रेस कमेटी ने कांवरिया पथ पर सेवा शिविर शुरू किया है। शिविर का उद्घाटन समारोहपूर्वक खिजुरिया स्थित भूतबंगला के निकट किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु कांवरिया उपस्थित थे। झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने फीता काटकर सेवा शिविर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर प्रदीप यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सेवा, समर्पण और जनहित की राजनीति में विश्वास करती है। श्रावणी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सेवा करना कांग्रेस परिवार का सौभाग्य है।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, एआईसीसी सदस्य सह प्रदेश उपाध्यक्ष मणि शंकर, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुनम संजय और जिला अध्यक्ष राजेन्द्र दास भी मौजूद थे।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि श्रावणी मेला अवधि तक यह सेवा शिविर लगातार कांवरियों की सेवा के लिए समर्पित रहेगा। शिविर में श्रद्धालुओं को पेयजल, प्राथमिक उपचार, फल और विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर अवधेश प्रजापति, मुकुंद दास, प्रो. उदय प्रकाश, अशोक कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार सोना, केदार दास, सुधीर कुमार देव, मकसूद आलम, गणेश दास, नजाबुल अंसारी, बृजभूषण राम, संजीव चौधरी, अमित कुमार पांडेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।





