BREAKING NEWS

logo

बामनगामा दुबे बाबा की वार्षिक पूजा में श्रद्धालुओं को जलार्पण की हो सहज सुविधा : चुन्ना सिंह


• समिति सदस्यों को दिए जरूरी निर्देश

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 


सारठ (देवघर) : जिले के सारठ-मधुपुर मुख्य मार्ग पर स्थित बामनगामा दुबे बाबा मंदिर में तीन अगस्त को आयोजित वार्षिक पूजा को लेकर विधायक चुन्ना सिंह ने शनिवार को समिति सदस्यों संग विशेष बैठक की। वहीं बैठक में वार्षिक पूजा को लेकर समिति की तैयारी की पूरी जानकारी लेते विधायक ने श्रद्धालुओं को जलार्पण के दौरान असुविधा नहीं हो, भीड़ को नियंत्रित करने की बेहतर व्यवस्था हो, भगदड़ की स्थिति उत्पन्न नहीं हो।वहीं विधायक ने मुखिया इन्द्रदेव सिंह समेत समिति के सदस्यों के साथ वार्षिक पूजा, भीड़ नियंत्रण और लाइटिंग की समुचित व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते, लापरवाही नहीं बरतने का भी नसीहत दिया है। वहीं समिति द्वारा बताया गया कि वार्षिक पूजा में महिला व पुरुष पुलिस जवान और पुलिस अधिकारी में तैनात रहेंगे। दस सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। वहीं 50 वोलेंटियर भी तैनात रहेंगे। बैठक में बिपिन राय, संतोष झा, पंकज झा, विधान सिंह, संजीत राय, उत्तम सिंह, रूपेश सिंह, रिंकू यादव, गौतम मंडल समेत कई अन्य मौजूद थे।