BREAKING NEWS

logo

सारठ : 10वीं व 12वीं में 70 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले 600 छात्र-छात्राओं को पूर्व मंत्री व जीएम ने प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर किया सम्मानित


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

सारठ (देवघर) : प्रखंड क्षेत्र के शहरजोरी ऑडिटोरियम में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करके पूर्व मंत्री रणधीर सिंह व चितरा कोलियरी के महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार ने सारठ विधानसभा क्षेत्र के 40 विद्यालयों के 600 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं पूर्व मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से लगातार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वो प्रयासरत हैं और शिक्षा का स्तर को मजबूत करना उद्देश्य है। वहीं आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने घोषणा करते कहा कि सारठ विधानसभा क्षेत्र के किसी भी बेटा या बेटी को पढ़ाई के लिए आर्थिक बाधा हो, तो सीधे उनसे मिले। किसी सूरत में क्षेत्र के बेटा-बेटी की पढ़ाई नहीं रुकने देंगें। वहीं कहा कि जनता ने 10 वर्ष तक सेवा का मौका दिया, तो उनकी प्राथमिकता शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देना रहा। बताया कि वर्ष 2014 से पहले सारठ विधानसभा क्षेत्र में एक भी कॉलेज नहीं था। 10 साल में 4 कॉलेज, जिसमें 2 डिग्री कॉलेज और 2 आईटीआई कॉलेज बनवाया। विरोधियों पर तंज कसते कहा कि जब कॉलेजो का निर्माण हो रहा था। विरोधी कह रहे थे, कि सिर्फ बिल्डिंग ही बनकर रह जाएगा। शिक्षक नहीं आयेंगे। बताया कि पालोजोरी डिग्री कॉलेज में आज 600 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रही है और टीचर भी है।वहीं टीचर की कमी भी पूरी हो रही है, बताया कि सारठ महिला कॉलेज में भी 300 छात्राएं अध्ययनरत है और टीचर्स भी है। वहीं बताया कि आईटीआई कॉलेज सारठ के लोगों के लिए सपना कहा जा रहा था। इसलिए दो आईटीआई कॉलेज बनवाया और आईटीआई कॉलेज में भी बच्चे तकनीकी शिक्षा ले रहे हैं। वहीं कहा कि आगे यदि फिर जनता ने सेवा का मौका दिया तो सारठ में इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज बनवाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गरीब परिवार के बच्चे कंप्यूटर की पढ़ाई नहीं कर पाते थे। उन्होंने 10 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा पंचायतों में ही दे रहे है और आगे विस्तार भी होगा और सभी बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देंगे। बताया कि सारठ को शिक्षित विधानसभा बनाने का संकल्प लेकर उन्होंने अपने कार्यकाल में
दर्जनों विद्यालय को अपग्रेड किया। कई विद्यालयों में भी कप्यूटर दिया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह चितरा कोलियरी के महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार ने पूर्व मंत्री के कार्यों की सराहना करते कहा कि सारठ विधानसभा के 40 हाईस्कूल व +2 स्कूल के वैसे छात्र जो 10वीं व 12वीं में 70 फीसदी अंक लाए हैं, सम्मानित किया गया। जीएम ने बच्चों को संबोधित करते कहा कि
जिंदगी में तरक्की का कोई शॉट-कट रास्ता नहीं होता है।
वहीं परीक्षा में सिर्फ अंक लाना ही शिक्षा नहीं है। बल्कि शिक्षा के साथ-साथ
चरित्र व संस्कार का भी निर्माण होना जरूरी है तभी बेहतर राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। वहीं कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य को भी बच्चे समझें, अंक कम आ जाए तो निराश भी नहीं होना है। लेकिन हमेशा सपने बड़ा देखना है और सपने को साकार करने की सार्थक जिद भी रखना है और ऊंचाई छुना है। कहा कि सूरज की तरह चमकना है तो सूरज की तरह जलना भी होगा। आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र छात्राएं, अभिभावक व दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।