BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय खेल दिवस पर दुमका में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन


• बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम

दुमका : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम दुमका में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और पूमसे वर्ग में बालक-बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड राज्य महिला ताइक्वांडो संघ की अध्यक्ष सह दुमका ताइक्वांडो संघ की सचिव स्मिता आनंद और वरिष्ठ प्रशिक्षक शिखा आनंद की देखरेख में किया गया। खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

बालिका वर्ग के सब जूनियर में अमीषा मुर्मू ने स्वर्ण, वाणी साह ने रजत और अक्षरा सिंह ने कांस्य पदक जीता। कैडेट वर्ग में विद्या गुप्ता, रितिक्षा पाठक, नोरा निधि और अनुष्का मुर्मू विजेता बनीं, जबकि जूनियर वर्ग में ऐनी तभिता मुर्मू, विप्रा श्री, जॉयस मर्सी हांसदा और ऐशोनी गोराईं ने पदक हासिल किए।

इसी तरह बालक वर्ग के सब जूनियर में विष्णु साहा, विवान मुखर्जी और शिवम प्रकाश, कैडेट में अभिराज मरांडी, राजवीर प्रजापति, आशीष हांसदा, अल्तमस अहमद और जूनियर वर्ग में देवा किस्कू, नोवल एलेक्स मुर्मू, भोला शंकर गगराई व शुभम सोरेन ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक जीते। पूमसे वर्ग में विप्रा श्री, सौम्या कुमारी और नमन नित्यम ने बाजी मारी।

समापन समारोह में जिला खेलकूद सचिव उमाशंकर चौबे और वरिष्ठ प्रशिक्षक शिखा आनंद ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया और नियमित अभ्यास व खेल भावना बनाए रखने की सलाह दी। मौके पर प्रशिक्षक चंदन कुमार, रेफरी विशाल मरांडी, कोमल कुमारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।