BREAKING NEWS

logo

श्रावणी मेला का तीसरा दिन, प्रातः 4:15 बजे शुरू हुआ जलार्पण, "बोल बम" के जयघोष से गूंजी बाबा नगरी


रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2026 के तीसरे दिन शनिवार को बाबा नगरी में आस्था का सैलाब उमड़ा। प्रातः 04:15 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया और शिवभक्तों की लंबी कतारें बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए आगे बढ़ने लगीं।

सुबह से ही कांवरिया पथ "बोल बम" और "हर हर महादेव" के जयघोष से गूंजायमान है। सभी कांवरिया अनुशासित होकर कतारबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। प्रशासन द्वारा की गई सुव्यवस्थित रूट लाइन व्यवस्था के कारण जलार्पण सुचारू रूप से चल रहा है।

जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के सैकड़ों कर्मी सुरक्षा और सुविधा में तैनात हैं। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है।

तीसरे दिन भी देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए अनुमान है कि आज जलार्पण का आंकड़ा पिछले दिनों से अधिक रहेगा।