BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मधुपुर रेड क्रॉस कार्यालय में तीन दिवसीय फर्स्ट एड प्रशिक्षण 19 सितम्बर से


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर बाजार (देवघर): स्थानीय रेड क्रॉस सोसायटी परिसर में संस्था के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें आने वाले 19 सितंबर में युवाओं एवं महिला-पुरुषों के लिए प्राथमिक उपचार यानी फर्स्ट एड का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा.

संस्था के सचिव महेंद्र घोष ने बताया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, अनुमंडल शाखा मधुपुर की ओर से झारखंड सरकार के डीजीएम लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट डिपार्टमेंट के सहयोग से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर 2026 को किया जाएगा. 

उन्होंने कहा यह शिविर शहर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का आयोजन दत्ता चैरिटेबल अस्पताल परिसर स्थित रेड क्रॉस कार्यालय में होगा. शिविर में प्रतिभागियों को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि इच्छुक युवक-युवती 12 से 18 सितंबर तक नामांकन करा सकते हैं. नामांकन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है.

मौके पर संस्था के कोषाध्यक्ष रंजन कुमार, मालती सिन्हा, दीपक मिश्रा, आलोक कुमार, बिनोद प्रसाद, शाकिब खान सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.