BREAKING NEWS

logo

सारेगामा गीत प्रतियोगिता सीजन-14 का ऑडिशन 16 अगस्त को, तीन आयु वर्गों में होगी प्रतियोगिता


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: युवा और उभरते गायकों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कला संगम द्वारा सारेगामा गीत प्रतियोगिता सीजन-14 का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के सचिव सतीश कुन्दन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रतियोगिता का ऑडिशन 16 अगस्त को सुबह 10 बजे अधिवक्ता संघ भवन, गिरिडीह में आयोजित होगा उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया है। 10 वर्ष तक के प्रतिभागी सब-जूनियर, 11 से 20 वर्ष तक के प्रतिभागी जूनियर तथा 21 से 40 वर्ष तक के प्रतिभागी सीनियर वर्ग में शामिल होंगे। ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों को केवल एक मुखड़ा और एक अंतरा प्रस्तुत करना होगा।प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल एवं फाइनल 12 और 13 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। सब-जूनियर वर्ग के प्रतिभागी तीनों चरणों में अपनी पसंद का गीत प्रस्तुत करेंगे, जबकि जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों को फाइनल में क्लासिकल बेस तथा कॉर्ड राउंड के गीत भी प्रस्तुत करने होंगे। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों का चयन विजेता के रूप में किया जाएगा विजेताओं को शील्ड, प्रशस्ति पत्र, गिफ्ट हैम्पर तथा सीनियर वर्ग के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क जूनियर वर्ग के लिए ₹200 तथा सीनियर वर्ग के लिए ₹300 निर्धारित किया गया है। प्रवेश प्रपत्र साहा गिफ्ट कॉर्नर (कचहरी रोड), संगीत गुरु नयन दीप सिन्हा संगीत केंद्र, सप्तक संगीत केंद्र तथा कला संगम कार्यालय (बक्शीडीह रोड) से प्राप्त किए जा सकते हैं।